लाइफस्टाइल

Cracked lip corners: होंठों की सर्दियों वाली मुश्किल खत्म! जानें क्यों फटते हैं और क्या करें…

Cracked Lips Corner : सर्दियों में ठंडी और सूखी हवाओं की वजह से त्वचा की नमी कम होने लगती है। ऐसे में होंठ सबसे ज्यादा फटते हैं, क्योंकि उनकी त्वचा बहुत पतली होती है। इसके अलावा होंठों (Cracked lip corners) में ऑयल ग्लैंड्स (तेल बनाने वाली ग्रंथियां) नहीं होतीं, इसलिए वे खुद से मॉइस्चराइज नहीं हो पाते। इसी कारण ठंड के मौसम में सूखी हवाओं का असर सबसे पहले और सबसे ज्यादा होंठों पर दिखाई देता है।

सही मात्रा में पानी पीना, समय-समय पर लिप बाम लगाना और कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होंठ फटने की समस्या को कम कर सकता है। आइए जानते है किन लोगों के होंठ ज्यादा फटते हैं और इसके पीछे कौन-सी आदतें जिम्मेदार होती हैं।

होंठों की सही देखभाल क्यों जरूरी है?

ज्यादा लंबे समय तक ध्यान न दिया जाए तो होठो में दरारें ज्यादा बन सकती हैं और उनमें दर्द होने के साथ ही खून भी निकल सकता है। यह बहुत जरूरी है कि आप होठो की त्वचा को मुलायम बनाए रखने के लिए सही केयर की जाए और वजह भी पता होना जरूरी है कि आखिर होंठ ज्यादा क्यों फट रहे हैं।

आपकी स्किन भी ड्राई है तो सर्दियों में एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए. डीप मॉइस्चराइजिंग की आदत डालें।

तेज हवा के कारण भी लोगों की होठ फटते है। जो लोग ठंडी हवा के बीच गुजारते हैं या फिर तेज हवा के संपर्क में ज्यादा आते हैं। इसलिए ऐसे में होठों के सूखने की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है।

ज्यादा धूप में रहने से होंठ क्यों फटते हैं?

जो लोग लंबे समय तक धूप में रहते हैं, उनके होंठ जल्दी फट जाते हैं। ज्यादा सन एक्सपोजर से होंठों में पिगमेंटेशन भी होने लगता है, जिससे वे काले पड़ सकते हैं। ऐसे में होंठों पर भी सन प्रोटेक्शन वाला लिप बाम लगाना जरूरी है।

पानी की कमी से होंठ क्यों फटते हैं?

अगर शरीर में जरूरी पोषक तत्वों और पानी की कमी हो जाए, तो होंठ जल्दी फटने लगते हैं। इसे रोकने के लिए अपनी डाइट में विटामिन C, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें। साथ ही पानी और लिक्विड वाली चीजें दिन भर पर्याप्त मात्रा में पिएं।

ये भी पढ़े : Margashirsha Purnima 2025 : रवि योग में खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, जानें कब और कैसे पाएं महालाभ

होंठ चाटने या कुतरने की आदत से क्यों फटते हैं?

कुछ लोगों को बार-बार होंठ चाटने या कुतरने की आदत होती है। ऐसी आदतों से होंठ बहुत जल्दी सूख जाते हैं और उन पर डेड स्किन की परत बन जाती है। साथ ही रोज बहुत गर्म पानी से नहाना भी त्वचा को ड्राई बनाता है और होंठों की सूखापन की समस्या बढ़ा सकता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago