Big News

Sheikh Hasina: 56 लाख नकद, 832 भरि सोना ! पूर्व PM शेख हसीना के रहस्यमयी लॉकर से बड़ा खुलासा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की राजनीति ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसकों जानकर हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल हसीना का एक लंबे समय से छिपा हुआ बैंक लॉकर आखिरकार राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड यानी की NBR की सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट के हाथ लग गया है।

NBR को मिली गुप्त सूचना

मिली जानकारी के अनुसार NBR को एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ढाका के पबली बैंक, मोतीझील शाखा में स्थित लॉकर नंबर 128 को जब्त किया गया है, जोकि शेख हसीना के नाम पर दर्ज था। यह जब्ती बांग्लादेश के राजनीतिक और वित्तीय गलियारों में हलचल मचाने वाली प्रमुख घटना मानी जा रही है।

शेख हसीना की इस खबर ने पूरे देश में तहलका मचा दिया है, इसके बाद हर कोई जानना चाहता है कि इस रहस्यमयी लॉकर के अंदर आखिर क्या छिपा है। बता दें कि एनबीआर को हसीना के दो बैंक खातों से करीब 56 लाख तक की रकम मिली है। हसीना पर यह कार्रवाई पिछले साल अवामी लीग सरकार के पतन और हसीना पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच का हिस्सा है। शेख हसीना पर हुए इस खुलासे के बाद बांग्लादेश की राजनीति में बड़े उलटफेर की संभावना जताई जा रही है।

हसीना के लॉकर और खातों से मिली बड़ी रकम

एनबीआर सूत्रों के अनुसार, पबली बैंक की मोतीझील शाखा में शेख हसीना के नाम पर दो बैंक Account हैं। जिनमें एक खाते में 12 लाख टका की फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR) मिली है, वहीं दूसरे खाते में 44 लाख तक नकद जमा था। इस पूरी जांच में टीम को अब तक 56 लाख की रकम मिल चुकी है। जिसे आगे की गहन जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

बत दें कि निष्कासित पीएम शेख हसीना से संबंधित मिले लॉकरों से कुल 832 भरि सोने के गहने भी बरामद किए गए हैं।  जिनको जब्त कर लिया गया था। मंगलवार को अदालत की Permission के बाद एक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में इन सभी गहनो को खोला गया है।

अवामी लीग सरकार ने दिए जांच के आदेश

बता दें कि पिछले साल 5 अगस्त को बांग्लादेश में बड़े छात्र आंदोलन के कारण सत्ता में भारी बदलाव आया। इस आंदोलन के बाद अवामी लीग की सरकार गिर गई, और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया साथ ही देश छोड़ दिया। इस राजनीतिक उथल-पुथल के तुरंत बाद, देश में एक अंतरिम सरकार ने सत्ता संभाली।

अंतरिम सरकार के सत्ता में आते ही, उसने तत्काल प्रभाव से शेख हसीना और उनके परिवार पर कर चोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी। यह जांच अभी तक चल रही है, और इसी के तहत एनबीआर ने हाल ही में उनके गुप्त बैंक लॉकर को जब्त किया है।

Sapna Yadav

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago