उत्तर प्रदेश

नोएडा में महिला अधिकारी उत्पीड़न केस : आरोपित IAS अफसर को ही दी गई जांच कमेटी बनाने की जिम्मेदारी

Woman officer harassment in Noida : जीएसटी के नोएडा जोन में तैनात एक महिला अधिकारी द्वारा उत्पीड़न के गंभीर आरोपों ने पूरे विभाग को हिला दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिन अपर आयुक्त (IAS अफसर) पर खुद उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, उन्हीं को जांच कमेटी गठित करने का जिम्मा सौंप दिया गया। इससे महकमे के कर्मचारियों और अधिकारियों में गहरी नाराज़गी है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, प्रमुख सचिव (राज्य कर) ने महिला अधिकारी की शिकायत पर जांच के आदेश दिए थे। लेकिन आदेश में जिस अधिकारी पर आरोप हैं, उन्हें ही जांच कमेटी बनाने के लिए कहा गया। कर्मचारियों और अधिकारियों ने इसे निष्पक्ष जांच के सिद्धांत के खिलाफ बताया और कमिश्नर राज्य कर को पत्र लिखकर मांग की है कि जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए।

महिला अधिकारियों की सीएम से शिकायत

इसी बीच जीएसटी विभाग में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उत्पीड़न की शिकायत की है। आरोप है कि अपर आयुक्त महिला कर्मचारियों को धमकाते हैं, उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं और मानसिक दबाव बनाते हैं। शिकायत में यहां तक लिखा गया कि संबंधित अधिकारी महिलाओं को अपने चैंबर में देर तक खड़ा या बैठाकर घूरते रहते हैं और देर रात वीडियो कॉल करते हैं।

निलंबन पर सवाल

मामले में शिकायतकर्ता महिला अधिकारी को गाजियाबाद में रिश्वत से जुड़े एक पुराने मामले में हाल ही में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी का कहना है कि आरोप पुराने हैं, लेकिन निलंबन की टाइमिंग संदेह पैदा करती है और यह कार्रवाई उत्पीड़न की शिकायत को दबाने की कोशिश हो सकती है।

जांच की निष्पक्षता पर सवाल

नोएडा के सचल दल इकाई के अधिकारियों ने भी साफ शब्दों में कहा है कि जिस अधिकारी पर उत्पीड़न के आरोप हैं, उन्हीं के अधीन गठित कमेटी से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना व्यर्थ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 15 अगस्त जैसे अवकाश के दिन भी दफ्तर खोलकर फाइलों की जांच की जा रही है, जिससे जांच प्रक्रिया पर संदेह गहराता है।

बवाल गहराता जा रहा है

महिला अधिकारियों की दोबारा शिकायत के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने तुरंत निष्पक्ष जांच का आदेश नहीं दिया, तो विरोध और तेज़ होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई नई शिकायत का संज्ञान लिया जा चुका है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार को इस मामले में कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़े- गाजियाबाद में गैंगरेप के बाद युवती ने किया सुसाइड, यूपी में महिला सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

26 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

47 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago