दिल्ली/NCR

दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! सीट के लिए एक दूसरे की जान की दुश्मन बनी महिलाएं, कोच को बनाया अखाड़ा

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो एक ओर जहां देश की शान मानी जाती है, वहीं अक्सर यहां से अजीबो-गरीब वीडियो भी सामने आते रहते हैं। कभी मेट्रो के डिब्बे में अचानक डांस करने वाले लोग चर्चा का विषय बन जाते हैं, तो कभी रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ताजा वीडियो में दो महिलाएं आपस में जमकर भिड़ती नजर आ रही हैं।

वीडियो में क्या दिखा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो के डिब्बे में बैठी दो महिलाएं अचानक झगड़ने लगती हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर जोर-जोर से खींचने लगती हैं। इसके बाद झगड़ा और भी खतरनाक हो जाता है, जब एक महिला दूसरी को सीट पर पटक देती है। लंबे समय तक दोनों महिलाएं एक-दूसरे को बाल पकड़कर दबाए रहती हैं। इस दौरान मेट्रो के डिब्बे में अफरातफरी मच जाती है। डिब्बे में मौजूद एक युवती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह भी नाकाम रही क्योंकि दोनों महिलाएं मानो एक-दूसरे की दुश्मन बन गई थीं।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो का ऐसा वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी कई बार यात्रियों के डांस, गाने या फिर झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुके हैं। इन घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों को चेतावनी भी दी थी और सख्त कदम उठाने की बात कही थी। बावजूद इसके, घटनाओं में कोई खास कमी नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मेट्रो में बढ़ती अराजकता बता रहे हैं तो कुछ इसे सिर्फ “फन कंटेंट” मान रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर यात्रियों की भीड़भाड़ वाली मेट्रो में बार-बार इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं और इन्हें रोकने के लिए कितनी सख्ती बरती जा रही है।

ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड : मासूम बेटे के सामने जलाई गई मां, पति गिरफ्तार -तीन आरोपी फरार

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

17 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago