Breaking

Women T20 World Cup 2026: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 आज से शुरू, इंग्लैंड-श्रीलंका से पहला मुकाबला

England vs Sri Lanka Match: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा। ओपनिंग सेरेमनी के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा, जिसमें ब्रिटिश एक्ट्रेस और सिंगर एमा किंग्स्टन और गिगि स्ट्रेलिन अपनी परफॉर्मेंस देंगी। इंग्लैंड की कप्तानी नैट सिवर के हाथों में होगी, जबकि श्रीलंका की अगुवाई चमारी अट्टापट्टू करेंगी।

इंग्लैंड का श्रीलंका पर रहा है दबदबा

टी-20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड का पलड़ा श्रीलंका पर पूरी तरह भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 2 बार आमने-सामने आ चुकी हैं और दोनों ही मौकों पर इंग्लैंड ने जीत हासिल की है।

भारत में लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी व्यवस्था

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारत में दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे। इसके साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार पर भी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की वेबसाइट ICC.TV पर भी पूरे टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जहां फैंस हर मैच का सीधा आनंद ले सकेंगे।

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड विमेंस: नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एमी जोन्स, डैनी व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, हीदर नाइट, चार्लोट डीन (उपकप्तान), डेनियल गिब्सन, सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल, इसी वॉन्ग, लॉरेन फीलर।

श्रीलंका विमेंस: चमारी अट्टापटू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, नीलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशिनी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, इमेशा दुलानी, चेतना विमुक्ति।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

31 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago