Delhi fire News: दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला तुगलकाबाद इलाके से सामने आया है, जहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि धुएं से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
दिल्ली के तुगलकाबाद में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर ADO यशवंत मीणा ने जानकारी दी है कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में खड़े 3 स्कूटी, 2 बाइक और 1 साइकिल में आग लग गई थी। आग लगने के बाद तेजी से धुआं फैल गया और यह ग्राउंड फ्लोर से लेकर 5वीं मंजिल तक पहुंच गया। आग की वजह से ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह जल गई, जबकि ऊपर की मंजिलों को आंशिक नुकसान हुआ है। दमकल विभाग (DFS) की टीम छत तक पहुंची और ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई।
आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बहुमंजिला बिल्डिंग में घना धुआं भर गया और कई लोग अंदर फंस गए। दमकल विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुबह तक 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फायर अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि इसके बाद भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रहा। सुबह 4 बजे तक आग पूरी तरह बुझा ली गई।
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…
Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…
SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…
Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…