उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में महिला पहलवान ससुराल से बेघर, न्याय की मांग में शुरू किया आमरण अनशन

Ghaziabad Crime : उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करने वाली घटना हुई है। गाजियाबाद में खेल के मैदान में कई मेडल जीत चुकी महिला पहलवान राखी को ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। जब उसने अपने घर में जाने का प्रयास किया तो उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। पहलवान राखी ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि उनकी शादी 9 जुलाई 2024 को अवंतिका कॉलोनी, डीडी 111, गाजियाबाद निवासी भूवनेश शर्मा के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके ससुरालियों का व्यवहार बदल गया और उन्हें घर से निकाल दिया गया।

क्या है पूरा मामला

राखी ने बताया कि उनके पति भूवनेश शर्मा, जो मुंबई की एक कंपनी में नौकरी करते हैं, ने उन्हें झूठ बोलकर नोएडा ले जाकर कई महीनों तक रखा और फिर धोखे से विदेश चले गए। इसके बाद उनके ससुरालियों और पति ने उनका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया, जिससे उनका उनसे कोई संपर्क नहीं रहा। राखी ने बताया कि 17 अगस्त को जब वह अपनी ससुराल अवंतिका कॉलोनी पहुंचीं, तो ससुरालियों ने उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया। बारिश में भी उन्हें बाहर बैठना पड़ा और पूरे दिन वह ससुराल के गेट पर बैठी रहीं। राखी ने बताया कि उनके ससुर गजेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा हैं और वर्तमान में मिर्जापुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुरालियों ने उन्हें घर में प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

ससुरालियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज

राखी ने यह भी कहा कि वह और उनका परिवार केवल उनका घर बसाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि मेरे पति और ससुराल वाले मुझे मेरी गलती बताएं, मैं उनसे माफी मांग लूंगी।” राखी ने यह स्पष्ट किया कि वह अभी अपने पति या ससुरालियों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहतीं, बल्कि केवल अपने वैवाहिक अधिकार और ससुराल में प्रवेश चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मजबूरन अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बैठेंगी। राखी ने पत्रकार वार्ता में पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि दोनों परिवारों के बीच वार्ता कर इस मामले का हल निकाला जाए।

कई यूजर्स ने उठाई मांग

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है, जहां कई यूजर्स ने राखी के समर्थन में आवाज उठाई है और समाज से ऐसी घटनाओं को रोकने की अपील की है। यह मामला गाजियाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग राखी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह इस मामले में उचित कदम उठाएगी ताकि राखी को उनके अधिकार प्राप्त हो सकें।

कपिल मेहरा- गाजियाबाद

येे भी पढ़े- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकराई हल्द्वानी से आ रही बस, कई सवारी घायल…

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

5 minutes ago

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 hours ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

2 hours ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

2 hours ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

2 hours ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

3 hours ago