रोहिणी में खुले गट्टर में गिरकर मजदूर की मौत
Rohini Manhole Death News: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 32 स्थित महाशक्ति काली मंदिर के पास एक खुले गट्टर में गिरने से 32 वर्षीय बिरजू कुमार नामक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली पुलिस और फायर विभाग ने घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद मजदूर के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। न्यूज़ इंडिया 24x7 की रिपोर्टर आंचल यादव ने मौके से रिपोर्ट की और उनकी रिपोर्टिंग में यह बात सामने आई है कि गट्टर खुला हुआ था और क्षेत्र में ऐसे कई गट्टर और भी खुले हुए। रिपोर्टर आंचल संग बातचीत में मौजूद लोगों ने डीडीए प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार माना है। हालांकि, गट्टर को ढक्कन से बंद कर दिया गया है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिरजू की मौत का कारण खुला गट्टर था। अगर उस पर ढक्कर लगा होता तो बिरजू की जान बच सकती थी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर निर्माण काम चल रहे हैं। इन जगहों पर काम के दौरान मजदूर इस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। घटना स्थल पर एक सोशल वर्कर ने कहा कि इस घटना के लिए डीडीए के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
रिपोर्ट में सोशल वर्कर का कहना है कि कुछ दिनों पहले पास के एरिया में गौशाला तोड़ी गई थी। इस दौरान अधिकारियों को खुले गट्टर नहीं दिखे। अकसर सोशल वर्कर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधा के लिए शिकायत देनी पड़ती । उन्होंने कहा शिकायत से पहले ही अधिकारियों को समस्या का समाधान कर देना चाहिए था।
खुले गट्टर में गिरकर मजदूर बिरजू की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: नोएडा में हादसे का शिकार हुए इंजीनियर युवराज की कार चार दिन बाद आखिरकार पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाली गई
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…