स्वास्थ्य समाचार

वर्ल्ड ब्रेन डे 2025: तंदुरुस्त दिमाग से ही बनेगी तंदरुस्त जिंदगी!

World Brain Day: हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे यानी विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जाता है। इसका लक्ष्य लोगों को दिमाग से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षण और बचाव के बारे में अलर्ट करना है। यह दिन वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी (WFN) द्वारा 2014 में शुरू किया गया था।

2025 की थीम क्या है?

“Brain Health for All – Justice and Awareness”
(सभी के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य – न्याय और जागरूकता)
इसका मतलब है कि हर व्यक्ति को दिमाग की सही देखभाल का हक है, चाहे वो किसी भी उम्र, वर्ग या देश से क्यों न हो।

क्यों जरूरी है ब्रेन हेल्थ पर ध्यान देना?

हमारा दिमाग शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है। सोचने, समझने, याद रखने, बोलने, सुनने और यहां तक कि चलने-फिरने तक में यह मदद करता है। अगर मस्तिष्क ठीक से काम न करे, तो जीवन पर बड़ा असर पड़ता है।

आजकल तनाव, नींद की कमी, गलत खानपान, मोबाइल की लत और लाइफस्टाइल की वजह से ब्रेन से जुड़ी बीमारियां जैसे स्ट्रोक, डिप्रेशन, अल्जाइमर, माइग्रेन आदि बढ़ती जा रही हैं।

दिमाग को स्वस्थ रखने के आसान उपाय

1.अच्छी नींद लें – रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।
2.संतुलित आहार खाएं – हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, ओमेगा-3 से भरपूर चीजें लें।
3.मानसिक तनाव से दूर रहें – मेडिटेशन और योग से राहत मिलती है।
4. व्यायाम करें – चलना, दौड़ना या कोई भी हल्का फिजिकल एक्टिविटी।
5.नई चीजें सीखते रहें – जैसे नई भाषा, म्यूजिक या पजल्स सुलझाना।

बच्चों और बुजुर्गों पर खास ध्यान

बच्चों में ब्रेन डेवलपमेंट का समय होता है, इसलिए उन्हें पौष्टिक खाना और ठीक नींद मिलनी चाहिए। वहीं, बुजुर्गों में दिमागी बीमारियों की चांस ज्यादा होते है, इसलिए उन्हें नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लेते रहना चाहिए। वर्ल्ड ब्रेन डे 2025 हमें याद दिलाता है कि दिमाग की सेहत भी उतनी ही जरूरी है जितनी शरीर की। यदि दिमाग स्वस्थ रहेगा, तो जीवन में खुशियां और सफलता खुद-ब-खुद आएंगी।

ये भी पढ़ें : UPI युजर के लिए बड़ी राहत ..अब लोन अकाउंट से भी होगा पेमेंट, जानें क्या हैं NPCI की नई गाइडलाइन

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

29 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

50 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago