Vijayadashami 2025
विजयादशमी : बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व
Vijayadashami 2025 : आज विजयादशमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध करके बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था। इस अवसर पर कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है, जो यह दर्शाता है कि बुराई कितनी भी बड़ी हो, अच्छाई के सामने लंबे समय तक टिक नहीं सकती।
कोटा में आयोजित 132वें राष्ट्रीय दशहरा मेले के लिए इस साल 215 फीट ऊंचा रावण पुतला बनाया गया है। इसे बनाने में लगभग 4 महीने का समय लगा और क्रेन की मदद से सीमेंटेड फाउंडेशन पर खड़ा किया गया। इस विशाल पुतले को देखने के लिए मेला परिसर और आसपास के इलाके में लोग दूर-दूर से रुके।
इस पुतले का वजन तीन क्विंटल है। इसमें 60 फीट का मुकुट है, जिस पर कलर्ड LED लाइट्स लगी हुई हैं। पुतले की ढाल में भी LED लगाई गई है। इसे लाल, हरे और नीले रंग के कपड़ों से सजाया गया है और रावण दशानन स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है। तलवार की लंबाई 50 फीट है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विश्व के सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने कोटा पहुंचेंगे। उनका एक दिवसीय दौरा शाम करीब 5 बजे एयरपोर्ट पहुंचने से शुरू होगा, उसके बाद सीधे सर्किट हाउस और फिर विजयश्री रंगमंच जाएंगे। शाम करीब 7:15 बजे वे कार्यक्रम में शामिल होंगे और रावण दहन का अवसर देखेंगे।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…