Breaking

यमुना सफाई को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में CBG परियोजनाओं के लिए MCD और NDDB के बीच हुआ समझौता

दिल्ली में यमुना नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और गोबर के वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (MCD) और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) परियोजनाओं के विकास के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य गोबर का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खाद के उत्पादन में करना है।

यमुना में गोबर जाने पर लगेगी रोक

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस समझौते को अहम कदम बताते हुए कहा कि पूर्व वर्षों में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में गाय का गोबर यमुना नदी में पहुंचता था, जिससे प्रदूषण बढ़ता था। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस प्रवाह को पूरी तरह समाप्त करना है और नया समझौता उसी दिशा में प्रभावी पहल साबित होगा। इससे यमुना सफाई अभियान को मजबूती मिलेगी और गौशालाओं व पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर भी मिलेगा।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्थापित होंगे CBG प्लांट

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार यमुना को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जो गोबर नदी में बह जाता था, उसका उपयोग कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) और जैविक खाद बनाने में किया जाएगा। इसके लिए राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में आधुनिक CBG प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

अमित शाह ने कहा कि इस परियोजना से न केवल नदी प्रदूषण कम होगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गोबर का वैज्ञानिक प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने में भी उपयोगी साबित होगा।

देश के अन्य शहरों के लिए बनेगा मॉडल

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यदि यह योजना सफल रहती है, तो इसे देश के अन्य बड़े शहरों में भी लागू किया जा सकता है। इससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और पशुपालकों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समझौता कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, एमसीडी के मेयर प्रवेश वाही सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर ट्रंप का नया प्लान! फीस के बाद निवेश का फॉर्मूला, क्या बढ़ेगा ईरान पर दबाव?

Deepika Gupta

Recent Posts

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

17 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

18 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

35 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

1 hour ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

1 hour ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

2 hours ago