Yogi Adityanath Rahul Akhilesh Remark: कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का नाम लिए बिना दोनों को ‘छोटे मियां और बड़े मियां’ बताते हुए घुसपैठियों के मुद्दे पर घेरा। वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी ने नाना राव पेशवा पार्क में 411 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसी दौरान उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर सियासी हमला बोला।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के पुराने हालात का जिक्र करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने अयोध्या के विकास और बिजली व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार हुआ है और अब एक साथ 20 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के शासन में किसान, गरीब और युवा परेशान थे। योगी ने सपा पर गुंडागर्दी, जमीनों पर कब्जे और दंगाइयों को सम्मानित करने का भी आरोप लगाया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, प्रयागराज और नैमिषारण्य समेत कई धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबा साहब आंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि से जुड़े प्रदेश के 4,000 स्थलों पर चारदीवारी, छत, सुरक्षा और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम शुरू किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: उमर खालिद की PhD रिसर्च पर आधारित किताब पुणे के IISER की लाइब्रेरी में मिलने पर बढ़ा विवाद
Jamia Millia Islamia: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब 20 साल बाद छात्रसंघ…
Mallikarjun Kharge Patna: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हुए हंगामे…
Anbil Mahesh Arrested: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता अनबिल महेश को 100 करोड़…
Antibiotics Side Effects: खांसी-जुकाम होने पर कई लोग जल्दी राहत पाने के लिए एंटीबायोटिक्स लेने…
Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से जारी गिरावट…
Punjab BJP Akali Dal Alliance: पंजाब की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि…