cm yogi
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इटावा में यादव समाज से आने वाले कथावाचकों के साथ हुए बदसलूकी पर सीएम योगी नाराज दिखे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने इटावा एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव को फटकार लगाई है। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा कराना चाहते हैं लेकिन पुलिस इसे रोकने में नाकामयाब रही है।
सीएम योगी ने औरैया और कौशांबी जिलों के एसपी को भी फटकारा है। बताया जा रहा कि यहां भी इस जातीय घटना हुई है। सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ हुई बैठक में सीएम योगी ने कहा कि अगर अब इस तरह की घटना होती है तो जिस जिले में होगी, वहां के अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़काऊ नारा न लगे, इसका भी ख्याल रखने के लिए कहा गया है। सीएम योगी ने कहा कि मोहर्रम में ताजिया की ऊंचाई नियम के हिसाब से रखा जाए। जुलूस के लिए किसी नए रूट की इजाजत नहीं मिलेगी।
कानपुर के रहने वाले कथा वाचक मुकुट मणि यादव के मुताबिक उनके साथ बकेवर थाना के दादरपुर गांव में ब्राह्मणों ने मारपीट की। उनकी चोटी काट ली गई। सिर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं इसके बाद महिला के पैर पर नाक रगड़वाई गई। वो संत सिंह यादव और श्याम कठेरिया बकेवर के साथ मिलकर भागवत कथा का पाठ करते हैं। मुकुट मणि सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दादरपुर गांव के पप्पू बाबा के यहां 21 से 27 जून तक भागवत कथा करनी थी। पहले दिन शाम में भोजन करने के दौरान पप्पू बाबा ने मुझसे मेरी जाति पूछी। जब मैंने उन्हें कहा कि यादव हूं तो दलित होने का आरोप लगाया। मुझसे कहा कि ब्राह्मणों के गांव में भागवत कथा करने की हिम्मत कैसे हुई?
मुकुटमणि यादव आगे बताते हैं कि पप्पू बाबा के साथ अन्य लोगों ने मुझे लात-घूसे, जूते और चप्पलों से बहुत मारा। महिलाओं और पुरुषों के पैर पर सिर रखकर माफी मंगवाई। 25 हजार रुपए और एक सोने की चेन भी छीन ली गई। इस घटना से यूपी में बवाल हो गया है। घटना को लेकर समाजवादी पार्टी हमलावर है।
गुजरात में उपचुनाव की जीत का जश्न मना रही AAP को बड़ा झटका, बोटाद विधायक का इस्तीफा
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…