Breaking

जर्जर स्कूलों पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, गाजियाबाद-नोएडा में 114 भवन गिराने के आदेश

Yogi government’s big decision : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद जिले में 24 जर्जर प्राथमिक विद्यालयों को ध्वस्त करने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यह निर्णय राजस्थान के झालवाड़ा में एक स्कूल की छत गिरने से हुई दुखद घटना के बाद लिया गया, जिसने स्कूल भवनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए। गाजियाबाद में शिक्षा विभाग की जांच में पाया गया कि ये 24 स्कूल भवन जर्जर हालत में हैं, जिसके कारण इनमें पढ़ाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। इन भवनों को ध्वस्त कर नए और सुरक्षित स्कूल भवनों का निर्माण किया जाएगा

इन 24 स्कूलों की नीलामी प्रक्रिया शुरू

गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ में कुल 114 जर्जर स्कूल भवनों को गिराने का निर्देश दिया। गाजियाबाद में इन 24 स्कूलों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और नए भवनों के निर्माण के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों का सहयोग लिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, 2020 से अब तक जिले में 102 जर्जर इमारतें ध्वस्त की जा चुकी हैं, और हर साल जर्जर भवनों की सूची बनाकर उनकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

सील कर “प्रवेश निषिद्ध” की चेतावनी लगाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि इन जर्जर भवनों में कोई शैक्षिक गतिविधि नहीं हो रही है, और बच्चों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि यदि तत्काल ध्वस्तीकरण संभव न हो, तो इन भवनों को सील कर “प्रवेश निषिद्ध” की चेतावनी लगाई जाए। साथ ही, कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पुनर्निर्माण कार्य को तेज करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़े – अब नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे तक सीधी रफ्तार! एलिवेटेड रोड से सफर होगा आसान

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago