उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम : फुटवियर और लेदर उद्योग से पूर्वांचल-बुंदेलखंड बनेगा उद्योग और निवेश का नया हब

Yogi government big step : उत्तर प्रदेश सरकार ने फुटवियर, लेदर और नॉन-लेदर सेक्टर डेवलपमेंट पॉलिसी 2025 लॉन्च की है, जिसका सबसे बड़ा फोकस पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल और बुंदेलखंड जैसे अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्रों को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट विजन है कि औद्योगिक विकास केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित न रहे, बल्कि पूरे प्रदेश में संतुलित तरीके से रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ें।

क्षेत्रों में निवेश करने का बड़ा अवसर

नई नीति में विशेष रूप से भूमि लागत अनुदान और पूंजीगत सब्सिडी जैसी बड़ी रियायतें दी गई हैं, जिससे उद्योगपतियों को इन क्षेत्रों में निवेश करने का बड़ा अवसर मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। नीति के तहत स्टैंड अलोन फुटवियर, लेदर उत्पाद और मशीनरी इकाइयों को पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड में 35% तक भूमि लागत अनुदान मिलेगा, जबकि पश्चिमांचल के लिए यह 25% तय किया गया है। वहीं, मेगा एंकर यूनिट और क्लस्टर को यहां 80% तक भूमि लागत अनुदान दिया जाएगा, जबकि पश्चिमांचल में यह 75% होगा। इस अनुदान का लाभ केवल उन्हीं भूखंडों पर मिलेगा जो औद्योगिक प्राधिकरण या राज्य सरकार के संस्थान से आवंटित किए गए हों।

सब्सिडी 20% और अधिकतम 30 करोड़ रुपये होगी

पूंजीगत सब्सिडी के मामले में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड को बड़ा लाभ मिलेगा। स्टैंड अलोन इकाइयों को इन क्षेत्रों में 30% पूंजीगत सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 45 करोड़ रुपये पांच वर्षों में होगी। वहीं पश्चिमांचल के लिए यह सब्सिडी 20% और अधिकतम 30 करोड़ रुपये होगी। एलाइड लेदर यूनिट्स को पूरे प्रदेश में 25% पूंजीगत सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जबकि मेगा एंकर यूनिट और क्लस्टर को इन क्षेत्रों में 35% पूंजीगत सब्सिडी, अधिकतम 700 करोड़ रुपये (पांच वर्षों में) तक मिलेगी। किसी भी इकाई को सालाना 140 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ नहीं मिलेगा, जबकि पश्चिमांचल में इसकी सीमा 120 करोड़ रुपये रहेगी। यह नीति उद्योगपतियों को पूंजी निवेश बढ़ाने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित करेगी।

इन जिलों में निवेश के नए अवसर

इस नई नीति से प्रदेश के कई बड़े जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। राजधानी लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, चित्रकूट, आजमगढ़ और बांदा जैसे जिलों में निवेश के बड़े अवसर पैदा होंगे। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड को औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनाने पर सरकार का फोकस है। योगी सरकार का मानना है कि यदि निवेश और रोजगार के अवसर छोटे और पिछड़े जिलों तक पहुंचेंगे, तो वहां के युवाओं को पलायन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही बेहतर भविष्य सुनिश्चित होगा।

सब्सिडी से उद्योगपतियों का भरोसा बढ़ेगा

इस नीति का दूरगामी असर न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बल्कि उत्तर प्रदेश की वैश्विक पहचान को भी मजबूत करेगा। राज्य को फुटवियर और लेदर उत्पादों का एक प्रमुख हब बनाने का लक्ष्य है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात और निवेश को आकर्षित करेगा। भूमि और पूंजीगत सब्सिडी से जहां उद्योगपतियों का भरोसा बढ़ेगा, वहीं लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस तरह, योगी सरकार की यह पहल पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड को औद्योगिक विकास के नए युग में ले जाने का मजबूत आधार बनेगी।

ये भी पढ़े : बिहार को पीएम मोदी ने दिया 13,000 करोड़ को तोहफा! गया-दिल्ली दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

6 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

15 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

22 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

38 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

40 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

59 minutes ago