उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का विजन उड़ान भरेगा ग्रेटर नोएडा से, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जुटेंगे ग्लोबल बायर्स

UP International Trade Show : उत्तर प्रदेश की धरोहर, हुनर और उद्योग अब वैश्विक स्तर पर नई उड़ान भरने जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) का तीसरा संस्करण प्रदेश की ताकत को दुनिया के सामने पेश करेगा। यह आयोजन योगी सरकार के उस विजन को मजबूत करेगा, जिसके तहत यूपी को ग्लोबल ट्रेड हब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मेगा शो में करीब 80 देशों से 500 से अधिक इंटरनेशनल बायर्स के पहुंचने की उम्मीद है। खास बात यह है कि अब तक 75 देशों के 340 से ज्यादा बायर्स अपनी भागीदारी की पुष्टि भी कर चुके हैं।

‘मेड इन यूपी’ की पहचान में मजबूती

इस शो की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि प्रदेश के कारीगरों और उद्यमियों को सीधे वैश्विक मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ओडीओपी) यहां प्रमुख आकर्षण होगी। इन उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी के जरिए स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को दुनिया भर के खरीदारों से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल रोजगार और निर्यात के अवसर बढ़ेंगे बल्कि ‘मेड इन यूपी’ की पहचान भी और मजबूत होगी।

ईस्ट अफ्रीका रीजंस के खरीदारों ने भी उत्साह

इस आयोजन में दुनिया के नौ प्रमुख रीजंस से बायर्स के आने की तैयारी है। यूरोप और सीआईएस से 18 यूरोपीय और 6 सीआईएस देशों के 88 बायर्स पहले ही सहमति जता चुके हैं। वेस्ट एशिया (WANA) से 12 देशों के 76 खरीदारों ने उपस्थिति सुनिश्चित की है। दक्षिण एशिया के 3 देशों से 30 बायर्स आने वाले हैं, जबकि लैटिन अमेरिका के 6 देशों के 27 खरीदारों ने अपनी भागीदारी तय कर दी है। इसी तरह साउथ ईस्ट एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका और ओशनिया से भी बड़ी संख्या में बायर्स पहुंचेंगे। इसके अलावा, नाफ्टा और ईस्ट अफ्रीका रीजंस के खरीदारों ने भी उत्साह दिखाया है।

17 प्रमुख सेक्टर्स को प्रदर्शित किया जाएगा

यूपीआईटीएस में कुल 17 प्रमुख सेक्टर्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें एग्रीकल्चर, डेयरी, ऑटोमोबाइल, ईवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, आयुष, एफएमसीजी, फूड एंड बेवरेजेस, आईटी, फार्मास्युटिकल्स, लेदर, ग्लासवेयर, खिलौने, हस्तशिल्प, रिन्यूएबल एनर्जी और माइनिंग शामिल हैं। इन सेक्टर्स की प्रदर्शनी न केवल निवेश और व्यापार को नई दिशा देगी, बल्कि प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जोड़ने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य हर जिले की विशिष्ट पहचान और कारीगरों की मेहनत को दुनिया तक पहुंचाना है। आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने के साथ ही यह शो उत्तर प्रदेश को निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ये भी पढ़े- नोटों के ढेर पर गिरी ED की नजर! कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र गिरफ्तार, करोड़ों की ज्वैलरी भी जब्त

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

20 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

21 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

30 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

51 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

53 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

1 hour ago