Zomato Limitless Delivery: अब खाना ऑर्डर करने के लिए आपको अपने आसपास के रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहना होगा। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने 'लिमिटलेस डिलीवरी' (Limitless Delivery) नाम से नया फीचर पेश किया है। इसके जरिए ग्राहक अपने शहर में 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद चुनिंदा रेस्टोरेंट से भी खाना मंगा सकेंगे। हालांकि, 40 किलोमीटर अधिकतम दूरी है और इस दायरे में आने वाले सभी रेस्टोरेंट डिलीवरी नहीं करेंगे।
कंपनी ने फिलहाल यह फीचर दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में शुरू किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा रेस्टोरेंट और खाने के विकल्प उपलब्ध कराना है। जोमैटो के फूड एंड डिलीवरी बिजनेस के CEO आदित्य मंगला के मुताबिक, इससे लोग शहर के दूसरे हिस्सों में मौजूद अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से भी खाना मंगा सकेंगे।
इस सुविधा के लिए जोमैटो ऐप के होमपेज पर जाकर 'एक्सप्लोर मोर' (Explore More) सेक्शन में दिए गए 'लिमिटलेस डिलीवरी' शॉर्टकट पर टैप करना होगा। इसके बाद लंबी दूरी के ऑर्डर स्वीकार करने वाले रेस्टोरेंट की सूची दिखाई देगी। यहां से पसंदीदा रेस्टोरेंट चुनकर ऑर्डर किया जा सकता है।
इसके अलावा, ग्राहक ऐप पर किसी खास रेस्टोरेंट को सीधे सर्च भी कर सकते हैं। इससे पता चलेगा कि वहां से उनके डिलीवरी एड्रेस पर खाना पहुंच सकता है या नहीं। उपलब्ध विकल्प लोकेशन और डिलीवरी सर्विस पर निर्भर करेंगे।
दूर के रेस्टोरेंट से खाना मंगाने के लिए जरूरी है कि संबंधित रेस्टोरेंट लंबी दूरी के ऑर्डर स्वीकार करता हो, ग्राहक का पता उसके डिलीवरी एरिया में आता हो और उस समय डिलीवरी पार्टनर उपलब्ध हों। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें आसपास अपनी पसंद का खाना या खास कुजीन नहीं मिलता।
जोमैटो ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि लंबी दूरी के ऑर्डर पर अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज लगेगा या नहीं। डिलीवरी में लगने वाले समय को लेकर भी अलग से जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में ऑर्डर करने से पहले ऐप पर दिखने वाला डिलीवरी शुल्क और अनुमानित समय जरूर जांच लें।
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…
PM Modi Diwali: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाते हुए…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर निर्माताओं ने सख्त रुख अपनाया है।…
Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके को कोच्चि से मुंबई लौटते…
India vs New Zealand: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम…
Delhi Air Pollution: रविवार की सुबह दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई है। राजधानी…