Breaking

अमेरिका में लॉरेंस गैंग का हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

Harry Boxer detained in America: अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है। भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित हैरी बॉक्सर पर हत्या, धमकी और रंगदारी जैसे गंभीर आरोप हैं। इतना ही नहीं, मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी उसने ली थी। अब अमेरिकी हिरासत में लिए जाने के बाद एक बार फिर हैरी बॉक्सर चर्चा में है।

दिल्ली पुलिस के इनपुट पर हुई कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मिले इनपुट के आधार पर अमेरिकी एजेंसियों ने हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया है। अमेरिका की आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (ICE) के एजेंटों ने उसे कैलिफोर्निया से पकड़ा। बताया जा रहा है कि हैरी बॉक्सर अमेरिका में बैठकर लॉरेंस गैंग की गतिविधियां संचालित कर रहा था।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद दी थी धमकी

रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो जारी कर बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकी दी थी। उसने इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। इसके बाद से ही वह सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

पहले भी अमेरिका में पकड़े जा चुके हैं गैंगस्टर

हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया जा चुका है। इन दोनों पर भी भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों में छिपे ऐसे अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

7 hours ago