Breaking

गाजियाबाद की वसुंधरा चौकी में विस्फोट के बाद धमकी भरा पोस्ट; ‘गाजी 2’ अकाउंट से पोस्ट कर संगठन ने ली जिम्मेदारी

Ghaziabad Police Chowki Threat: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। 'गाजी 2' नाम के एक्स अकाउंट से किए गए पोस्ट में तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से चौकी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, पोस्ट की सत्यता और संगठन की भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'गाजी 2' अकाउंट की पोस्ट की जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट किसने की और इसमें किए गए दावे कितने विश्वसनीय हैं। फिलहाल जांच के नतीजे सामने नहीं आए हैं।

धमाके से टूटे शीशे, दीवार में आई दरार

दरअसल, शुक्रवार रात करीब 9 बजे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी के पीछे कबाड़ वाहनों की पार्किंग में जोरदार धमाका हुआ था। विस्फोट की आवाज से चौकी के दो शीशे टूट गए और एक दीवार में दरार आ गई। कांच लगने से वहां सामान पहुंचाने आया एक डिलीवरी ब्वॉय भी घायल हो गया। घटना के समय चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर मौजूद था।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए नमूने

धमाके की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच के लिए आगरा भेजे हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

जांच में सबसे बड़ी चुनौती घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों का न होना है। चौकी के मुख्य गेट पर लगे कैमरे में क्या रिकॉर्ड हुआ, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में धमाके से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाना पुलिस के लिए मुश्किल बना हुआ है।

ये भी पढ़े: ‘ट्रंप की हत्या करने का आदेश देती थीं आवाजें’, व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ वेनेजुएला का युवक गिरफ्तार


Tanisha Verma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

1 hour ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

3 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

4 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

4 hours ago