Breaking

ईरान के होर्मुज पर तनाव: डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी, चीन ने जताई नाराज़गी

China Wars to US: चीन ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका की संभावित नाकाबंदी को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून ने साफ कहा कि अमेरिका चीन-ईरान के द्विपक्षीय संबंधों में दखल न दे। उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन के ईरान के साथ व्यापार और ऊर्जा समझौते जारी रहेंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य चीन के लिए खुला रहेगा, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

इसी रास्ते से चीन को आपूर्ति होता है क्रूड

होर्मुज स्ट्रेट चीन के लिए बेहद अहम है, क्योंकि उसकी करीब 40% तेल और कम से कम 30% एलएनजी जरूरतें इसी मार्ग से पूरी होती हैं। इसी वजह से चीन इस महत्वपूर्ण जलमार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए संघर्ष-विराम पर जोर दे रहा है।

अमेरिका ने चीन पर साधा निशाना

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप की नौसैनिक नाकाबंदी का निशाना चीनी युआन हो सकता है, जिसका इस्तेमाल कुछ जहाज खाड़ी के अहम समुद्री रास्ते (चोकपॉइंट) से गुजरने के लिए करते हैं। इसे दशकों पुरानी पेट्रोडॉलर व्यवस्था के लिए एक चुनौती और अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने का एक जरिया माना जाता है।

सीजफायर का चीन ने किया था समर्थन

इस बीच चीन के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर संघर्ष-विराम की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि होर्मुज की सुरक्षा, स्थिरता और निर्बाध आवाजाही वैश्विक हित में है। प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि इस क्षेत्र में तनाव की जड़ ईरान से जुड़ा संघर्ष है, जिसे जल्द से जल्द समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। यह वही क्षेत्र है जहां चीन और अमेरिका के बीच प्रभाव को लेकर प्रतिस्पर्धा भी तेज होती जा रही है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago