लाइफस्टाइल

गर्मियों में ट्राई करें ये टेस्टी और हेल्दी रायते, शरीर को रखेंगे ठंडा और हाइड्रेट

Summer Raita Recipes: गर्मियों के मौसम में खाने के साथ रायता स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देता है। दही से बना रायता न सिर्फ खाने को हल्का और रिफ्रेशिंग बनाता है बल्कि पाचन और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर लोग बूंदी का रायता बनाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई तरह के रायते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में बनाए जाने वाले कुछ आसान और हेल्दी रायते की रेसिपी।

खीरे का रायता

गर्मी के मौसम में खीरे का रायता सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। खीरा पानी से भरपूर होता है और शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए खीरे को छीलकर बीज वाला हिस्सा निकाल दें और कद्दूकस कर लें। एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंटें, फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा मिलाएं। ऊपर से काला नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। ठंडा-ठंडा खीरे का रायता तैयार है।

ककड़ी का रायता

खीरे की तरह ककड़ी भी गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करती है। ककड़ी को धोकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद दही को अच्छी तरह फेंटें और उसमें ककड़ी मिलाएं। स्वादानुसार नमक, भुना जीरा या तैयार रायता मसाला डालकर इसे परोस सकते हैं।

पुदीना रायता

अगर आप कुछ ज्यादा रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं तो पुदीना रायता अच्छा विकल्प है। इसके लिए पुदीने की पत्तियां, थोड़ी सी हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया लेकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फेंटे हुए दही में मिलाएं। ऊपर से भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार लाल मिर्च डालें। चाहें तो इसमें थोड़ी बूंदी भी डाल सकते हैं।

लौकी का रायता

लौकी गर्मियों में खाई जाने वाली हल्की और पाचन के लिए अच्छी सब्जी मानी जाती है। इसका रायता बनाने के लिए पहले दही को फेंट लें। लौकी को कद्दूकस कर हल्का सा स्टीम या उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसे दही में मिलाएं और स्वादानुसार नमक, भुना जीरा डालें। चाहें तो थोड़ा सा तेल गर्म करके उसमें जीरा डालकर तड़का भी लगा सकते हैं।

मिक्स फ्रूट रायता

गर्मियों में मिक्स फ्रूट रायता भी काफी पसंद किया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे बनाने के लिए दही में थोड़ा सा चीनी डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें कटे हुए सेब, अंगूर और अनार के दाने मिलाएं। ऊपर से काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। पुदीने की पत्तियों से सजाकर परोसें। चाहें तो इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को इन 5 स्वास्थ्य संकेतों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर बीमारियों की वजह

Deepika Gupta

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

1 hour ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

1 hour ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

2 hours ago