Breaking

सलमान खान के पिता Salim Khan की हालत में सुधार, अस्पताल से जल्द होगी छुट्टी

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म लेखक सलीम खान पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ हैं और मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। माइनर ब्रेन हेमरेज और खून के थक्के बनने की समस्या के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी की सुबह करीब 8:30 बजे सलीम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद सलमान खान के पारिवारिक डॉक्टर उन्हें तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल लेकर पहुंचे। शुरुआती दिनों में उनकी स्थिति गंभीर बताई गई थी और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

हालांकि डॉक्टरों की निगरानी में लगातार इलाज के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यदि सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है और वह अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट लौट सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि लीलावती अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

अस्पताल में मिलने पहुंचे कई फिल्मी सितारे

सलीम खान की तबीयत की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। इनमें शाहरुख खान, आमिर खान, शिल्पा शेट्टी, जावेद अख्तर और संजय दत्त जैसे कई कलाकार शामिल रहे।

इस दौरान आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सलीम खान की स्थिति अब पहले से बेहतर है और वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी भी उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

इन फिल्मों के लिए मशहूर हैं सलीम खान

सलीम खान ने लेखक के तौर पर जावेद अख्तर के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी ने करीब 24 सुपरहिट फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। इनमें सीता और गीता, जंजीर, शोले, दीवार और मिस्टर इंडिया जैसी चर्चित फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें: इच्छाधारी नाग के अवतार में नजर आए कार्तिक आर्यन, Naagzilla के सेट से सामने आई पहली झलक

Deepika Gupta

Recent Posts

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

24 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

54 minutes ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago

PM मोदी का बड़ा बयान: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा

PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…

3 hours ago