Breaking

गुरुग्राम में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 लोगों की हुई मौत, कई घायल

Under-Construction wall Crashing Down: गुरुग्राम में एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिधरावली में हाईवे किनारे स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी की निर्माणाधीन साइट में बेसमेंट खुदाई का काम चल रहा था। तभी पास की दीवार गिर गई और कई मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और भारी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर पास के भिवाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

बेसमेंट खुदाई के काम जुटे थे 25 मजदूर

सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के निर्माणाधीन साइट में बेसमेंट खुदाई का काम कई से जारी था। सोमवार की देर शाम को इस काम में 25 मजदूर लगे हुए थे। इस काम के दौरान अचानक पड़ोस की दीवार ढह गई। हादसे में करीब 12मजदूर दब गए। मौके पर पहुंच रेस्क्यू टीम ने सभी घयालों को बाहर निकाला। घायल मजदूरों को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 7 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया और अन्य मजदूरों का इलाज जारी है।

पुलिस करेगी कार्रवाई

इस हादसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि सोसायटी में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया था। मामले को लेकर एसीपी पटौदी योगेश कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में त्रिपुरा की युवती संग हैवानियत, लिव इन पार्टनर पर लगाया न्यूड वीडियो बनाने और सैनिटाइजर से प्राइवेट पार्ट जलाने का आरोप

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

2 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

2 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

4 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

5 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

5 hours ago