कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडितों को डराने की एक नई कोशिश सामने आई है। आरोप है कि आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों की एक सूची जारी की है, जिसमें उनके नाम, फोन नंबर, कार्यस्थल और जम्मू-कश्मीर स्थित घरों के पते तक की जानकारी शामिल है। इस मामले के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारियों की कथित सूची सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस सूची को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल (ULC) से जोड़कर देखा जा रहा है। दावा है कि इसमें प्रधानमंत्री पुनर्वास पैकेज (PMRP) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की जानकारी भी शामिल है।
इस बार सामने आए पत्रों में घाटी के साथ जम्मू में रह रहे कश्मीरी पंडित परिवारों के सटीक पते और मकान नंबर तक दर्ज होने का दावा है। लौट चुके पंडितों को कथित तौर पर ‘गद्दार’ और ‘व्हाइट कॉलर आतंकवादी’ कहकर निशाना बनाया गया है।
माना जा रहा है कि इन धमकियों का मकसद कश्मीरी पंडितों के घाटी में पुनर्वास और उनकी संपत्तियों की वापसी की प्रक्रिया को हतोत्साहित करना है।
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…