Others

जेल के अंदर महिला कैदी प्रेग्नेंट! सुपरिटेंडेंट पर यौन शोषण के आरोप

Woman Prisoner Pregnant Case: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि जेल में बंद एक महिला कैदी के साथ जेल सुपरिटेंडेंट ने शारीरिक शोषण किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला के गर्भवती होने के बाद उसका गर्भपात कराने की कोशिश की गई। इन आरोपों के सामने आने के बाद जेल प्रशासन और राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे हैं।

बीजेपी नेता मरांडी ने सीएम को लिखी चिट्ठी

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। मरांडी का दावा है कि जेल के भीतर एक महिला कैदी का वहां तैनात काराधीक्षक द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना पत्र साझा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “जेल की सलाखों के भीतर जो हुआ, उसने पूरे झारखंड को शर्मसार कर दिया है। रांची के होटवार जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद एक महिला कैदी के साथ जेल सुपरिटेंडेंट द्वारा लगातार शारीरिक शोषण किए जाने और उसके गर्भवती हो जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली है।

मामले को दबाने का लगा है आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने आरोप लगाया कि यह मामला केवल शोषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे दबाने की भी कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि दोषी जेल अधीक्षक को बचाने के लिए राज्य का प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है और कारा महानिरीक्षक की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। मरांडी के मुताबिक, गर्भवती महिला कैदी को बीमारी का हवाला देकर बार-बार जेल से बाहर गुप्त स्थानों और अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा कथित तौर पर गर्भपात कराकर मामले से जुड़े जैविक और फॉरेंसिक सबूत मिटाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही, गवाहों को चुप रखने के लिए कथित तौर पर पैसे बांटे जा रहे हैं और कुछ अहम लोगों का रातों-रात तबादला भी कर दिया गया है।

Sunil Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

27 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

48 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago