Tej Pratap Yadav Arrest: पटना में छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने पहुंचे जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान उन्होंने कहा, "छात्रों की मांगें जायज हैं, उनके लिए जान देने को भी तैयार हूं."
तेज प्रताप यादव की पार्टी जन शक्ति जनता दल (JJD) की नेता वीणा मानवीय ने उनकी गिरफ्तारी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अब सरकार के खिलाफ आवाज उठाना और प्रदर्शन करना अपराध बना दिया गया है। वीणा मानवीय बांकीपुर उपचुनाव में जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार थीं, लेकिन उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था।
पटना में प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों को पलट दिया। हालात बिगड़ने के बाद प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बाद में NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…