Diamond League 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने बड़ा फैसला लिया है। नदीम ने 21 अगस्त को लॉजेन में होने वाली डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐसे में इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की बहुप्रतीक्षित भिड़ंत देखने को नहीं मिलेगी।
अरशद नदीम के डायमंड लीग से हटने की वजह एशियन गेम्स 2026 और वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप की तैयारी बताई जा रही है। फिलहाल वह लाहौर में ट्रेनिंग कर रहे हैं और जल्द ही कोच टेरसियस लिबेनबर्ग व स्थानीय प्रशिक्षकों की निगरानी में दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग करेंगे। उनके पर्सनल ट्रेनर के मुताबिक, नदीम सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए फिटनेस और शरीर पर खास ध्यान दे रहे हैं। इसके बाद वह 6 से 14 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अरशद नदीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह टॉप-8 में भी जगह नहीं बना सके। मुकाबले में श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरगे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता, जबकि नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके बाद नदीम को पाकिस्तान में आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान में अरशद नदीम की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठे। रिपोर्ट के मुताबिक, कोच सलमान बट को बनाए रखने के विवाद के बाद PAAF ने नदीम से दूरी बना ली। वहीं विदेशी कोचों के लिए आर्थिक मदद रुकने से उन्हें लाहौर में ही ट्रेनिंग करनी पड़ी, जिसका असर ग्लासगो में उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…