Parliament Monsoon Session: लोकसभा का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और नारेबाजी के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। आखिरी दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने रहे। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में मंकी टॉय के साथ प्रदर्शन किया, जबकि सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। पूरे सत्र में महज 15 घंटे ही कामकाज हो सका।
सत्ता पक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से सत्ता में रही सरकार संसद में विपक्ष के नेता के खिलाफ ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगा रही है। महुआ ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद आने से डर रहे हैं और पूरा सत्र संसद में नहीं आए। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के आखिरी दिन भी सत्ता पक्ष विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है और सीढ़ियों पर बैठा है।
संसद के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, परिसीमन विधेयक, 2026 और FCRA संशोधन विधेयक, 2026 समेत कुछ अहम बिल अभी लंबित हैं। परिसीमन विधेयक का संबंध लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन से जुड़े प्रावधानों से है, जबकि FCRA संशोधन विधेयक विदेशी चंदे से जुड़े नियमों में बदलाव से संबंधित है और गृह मंत्रालय के दायरे में आता है।
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…