Cover Story Big

युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के CM, राज्य को पहली महिला डिप्टी CM भी मिलीं

Manipur News: करीब 33 महीने बाद मणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। युमनाम खेमचंद सिंह राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ नेम्चा किप्गेन और लोधी दिखो ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नेम्चा मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। इससे पहले युमनाम को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल का नेता चुना गया था।

कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह?

खेमचंद ने अपनी राजनीति की शुरूआत तृणमूल कांग्रेस (TMC) से की थी। उन्होंने सिंगजामेई विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा और हार गए। उसके बाद वे बीजेपी से जुड़े और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के करीब आए। उन्होंने 2017 और 2022 में दोबारा से सिंगजामेई निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

कौन हैं डिप्टी CM नेम्चा किप्गेन?

नई सरकार में कुकी-जो समुदाय से आने वाली नेम्चा किप्गेन काे​ उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। नेम्चा 2017 और 2022 में कुकी बहुल सीट कांगपोकपी से बीजेपी के टिकट पर जीती हैं। बीरेन सिंह के पहले कार्यकाल में वे सामाजिक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री और दूसरे कार्यकाल में वाणिज्य एवं उद्योग, वस्त्र एवं सहकारिता विभाग का जिम्मा संभाल चुकी हैं।

विधानसभा में बीजेपी के पास 37 विधायक

60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 37 विधायक हैं। वहीं, उसके नेतृत्व वाले NDA में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) और नागा पीपल्स फ्रंट (NPF) के क्रमशः 6 और 5 विधायक हैं। NDA को 3 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है।

ये भी पढ़ें: क्या दुनिया का अस्तित्व हिंदू समाज पर टिका है? मणिपुर में मोहन भागवत का बड़ा और विवादों को घेरने वाला बयान

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago