टर्किश एयरलाइंस के फ्लाइट की कोलकाता में हुई आपात लैंडिंग
Turkish Airlines Aircraft Lands In Kolkata: नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। रिपोर्ट है फ्लाइट के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद पायलट ने विमान को कोलकाता की ओर मोड़ लिया। विमान में सवार सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं और फिलहाल विमान को जांच के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया है।
टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट 727 ने दोपहर 1:28 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी। 4 मिनट बाद ही पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने के संकेत मिले। इसके बाद पायलट ने फ्लाइट को काठमांडू के पश्चिम में मोड़ दिया और इंजन बंद कर दिया। करीब 10 मिनट तक फ्लाइट एक ही इंजन पर हवा में रही। करीब 2.49 बजे फ्लाइट को कलकत्ता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया और पायलट ने इंजन में संभावित आग की सूचना कोलकाता ATC को दी।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) के उप प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल ने कहा, "पायलट ने काठमांडू टावर को सूचित किया और स्थिति का आकलन करने के लिए धाडिंग के धारके क्षेत्र के ऊपर फ्लाइट को कुछ समय तक रोके रखते हुए एक इंजन पर उड़ान जारी रखी।" जांच के बाद चालक दल इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि फ्लाइट लंबी दूरी की उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं था। इसके बाद पायलटों ने फ्लाइट को कोलकाता की ओर मोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: 238 यात्रियों को थाईलैंड से रूस ले जा रहे प्लेन में आई तकनीकी खराबी, चीन में कराई गई आपात लैंडिंग
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…