दिल्ली/NCR

दिल्ली में 15 दिन में लापता हुईं 509 महिलाएं-लड़कियां, आंकड़ों में दावा- रोज़ाना 54 लोगों के गुमशुदगी की रिपोर्ट

Delhi missing people first 15 days of 2026: दिल्ली पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है जनवरी 2026 के पहले 15 दिन में 800 से ज्यादा लोग लापता हुए हैं जिनमें 509 महिलाएं व लड़कियां शामिल हैं। यानी लगभग दो-तिहाई मामले महिलाओं और लड़कियों से जुड़े हैं। इन आंकड़ों में अगर पुरुषों की संख्या मिला ली जाए, तो पुलिस को हर दिन लगभग 54 व्यक्तियों के लापता होने की सूचना मिली।

191 नाबालिगों के लापता की रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच दिल्ली में कुल 807 लोगों के लापता होने की शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें महिलाओं और लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा है, जबकि पुरुषों के गायब होने के 298 मामले सामने आए हैं। पुलिस ने अब तक 235 लोगों को ढूंढ लिया है, लेकिन 572 लोग अब भी लापता हैं। कुल मामलों में से 191 मामले नाबालिगों के थे।

हर दिन लापता हुए 13 बच्चे

आंकड़ों से पता चला कि लगभग 572 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि पुलिस लापता लोगों में से 235 का पता लगाने में कामयाब रही है। आंकड़ों से यह भी पता चला कि 1 से 15 जनवरी तक हर दिन औसतन 13 बच्चे लापता हुए।

2025 में दिल्ली में कुल 24,508 लोग लापता

आंकड़ों से पता चला है कि 2025 में दिल्ली में कुल 24,508 लोगों के लापता होने की सूचना मिली, जिनमें से 60 प्रतिशत से अधिक मामले (14,870) महिलाओं के थे, वहीं पुरुषों के 9638 मामले थे। पुलिस 15,421 लोगों का पता लगाने में सफल रही लेकिन 9,087 मामले अभी भी अनसुलझे हैं। दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले एक दशक में दिल्ली में 2,32,737 लोगों के लापता होने की सूचना मिली, जिनमें से लगभग 1.8 लाख लोगों का पता लगाया जा सका लेकिन लगभग 52,000 मामले अभी भी अनसुलझे हैं।

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

3 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

5 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

5 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

6 hours ago