News Latest

लोकसभा में हंगामे के चलते PM मोदी का भाषण टला, सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे होगी शुरू

Opposition to disrupt PM Modi's speech: लोकसभा में बुधवार शाम 5 बजे से पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण होना था लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते उनका भाषण टल गया है। रिपोर्ट है कि पीएम मोदी लोकसभा में पहुंच भी चुके थे, सदन में हंगामा जारी रहने के चलते लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है, बुधवार सुबह भारत- US ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखना शुरू किया था, तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था। पीयूष गोयल ने इस दौरान कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि इसमें किसानों के हितों को सुरक्षित रक्षा गया है। इससे पहले राहुल गांधी आज फिर संसद में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की वो किताब लेकर पहुंचे, जिस पर पिछले 2 दिनों से लोकसभा में हंगामा हो रहा है। संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है और अबतक काफी हंगामा देखने को मिला है।

मनोज तिवारी का दावा- विपक्ष की महिला सांसदों ने PM सीट को घेरा

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी।

खड़गे ने राज्यसभा में कहा- बीजेपी महिलाओं को वोटबैंक समझ बैठी है

वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं और सामाजिक न्याय को कमजोर किया गया। इस सदन में पांच मुद्दे रखूंगा। महिला आरक्षण तत्काल लागू हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं को केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है। खडगे ने सरोजिनी नायडू के नेतृत्व का उदाहरण दिया और कहा कि सौ साल में संघ या बीजेपी, किसी ने कभी किसी महिला को नेतृत्व नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: लोकसभा स्पीकर के दफ्तर में भिड़े पक्ष-विपक्ष के सांसद, हुई तीखी बहस

Anamika Anand

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

10 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

11 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

12 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

12 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

12 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

13 hours ago