यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव : ये लोग भी कर सकते हैं आवेदन

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Chief Minister Mass Marriage) में बड़े बदलाव के साथ आर्थिक असमानता की दीवार टूट रही है। सरकार ने आय सीमा को बढ़ाकर सालाना 3 लाख रुपये कर दिया है और अब हर जोड़े पर 1 लाख रुपये खर्च कर रही है।

आप लोग भी कर सकते हैं आवेदन

वित्तीय वर्ष 2025-26 से लागू इस नई व्यवस्था के तहत गोरखपुर में 27 मई को 1200 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न हो चुका है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद शिरकत की थी। अब अगले सीजन की तैयारी शुरू हो गई है और अधिकारी पात्र लाभार्थियों की पहचान में जुट गए हैं। समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आय सीमा बढ़ने से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अधिक परिवार इस योजना के दायरे में आ सकेंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जोड़े को मिलने वाली रकम 1 लाख

अब हर जोड़े को मिलने वाली 1 लाख रुपये की सहायता राशि का वितरण इस प्रकार होगा लड़की के बैंक खाते में सीधे 60,000 रुपये जमा होंगे, 25,000 रुपये की उपहार सामग्री दी जाएगी और 15,000 रुपये विवाह समारोह के आयोजन में खर्च होंगे। यह राशि पहले 51,000 रुपये थी जो अब बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

शासन से जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए समर्पित अभियान चलाया जाए। सभी जिलों में पारदर्शी तरीके से आवेदनों की जांच की जाए और स्थानीय निकायों, ग्राम पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों के सहयोग से पात्र जोड़ों की पहचान सुनिश्चित की जाए। लखनऊ, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, झांसी समेत सभी मंडलों में समाज कल्याण अधिकारियों की टीमों ने वार्ड और ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे खुद जाकर निरीक्षण करें।

परिवारों के लिए वरदान

2017 में शुरू की गई इस योजना का प्रभावशाली रिकॉर्ड है। अब तक 8 वर्षों में 4,76,207 गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न हो चुके हैं। इसमें दलित वर्ग की 2.20 लाख, पिछड़े वर्ग की 1.30 लाख और अल्पसंख्यक वर्ग की 40 हजार से अधिक बेटियों को लाभ मिला है। यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से नहीं कर पाते थे।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago