TMC Ticket Money Allegation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़े उलटफेर के बाद तृणमूल कांग्रेस को हार और बीजेपी को जीत मिली है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने टीएमसी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। टीएमसी से विधायक और बंगाल सरकार में खेल मंत्री रह चुके तिवारी ने कहा कि उनका और पार्टी का अध्याय अब खत्म हो चुका है, साथ ही उन्होंने टिकट के बदले पैसे मांगे जाने का आरोप भी लगाया है।
मनोज तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से वह हैरान नहीं हैं, क्योंकि उनके मुताबिक यह होना तय था। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है और टिकट केवल उन्हीं लोगों को मिला जो भारी रकम दे सकते थे। मनोज ने दावा किया कि इस बार 70-72 लोगों ने टिकट के बदले करीब 5 करोड़ रुपये दिए, जबकि उनसे भी ऐसी मांग की गई थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि अब टीएमसी उनके लिए पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
मनोज तिवारी ने बताया कि ममता बनर्जी ने उन्हें 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने उस समय मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान वह पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल और रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे। हालांकि, 2021 विधानसभा चुनाव से पहले ममता ने दोबारा आग्रह किया, जिसके बाद वे शिबपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हुए। मनोज के मुताबिक, उन्हें लगा था कि वे बदलाव ला सकते हैं, इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ा।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…