News Featured

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 यात्री घायल; हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रहा था विमान

Power Bank explode in indigo Flight: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में पावर बैंक फटने से बड़ा हादसा हो गया। बैग में रखा पावर बैंक अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे विमान में धुआं भर गया और कुछ देर के लिए आग भी लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रही थी, जिसे क्रू मेंबर्स ने समय रहते काबू में किया।

एयरपोर्ट पर खड़ा था विमान

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही थी, तभी एक यात्री का पावर बैंक फट गया। मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई। घटना के वक्त विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था। इंडिगो के बयान के मुताबिक, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत विमान खाली कराया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम उनकी मदद में जुटी रही।

विमान को तुरंत खाली कराया गया

इंडिगो की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विमान को तुरंत खाली कराया गया और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन की टीम उनकी सहायता में जुटी रही। एयरलाइन ने यह भी कहा कि विमान को दोबारा सेवा में लाने से पहले आवश्यक तकनीकी जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे।

Sunil Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

30 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

51 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago