देश

1000 साल, 17 हमले, सोमनाथ की अटूट गाथा! विध्वंस का सामना और भारत की आत्मा की जीत

1000 Years 0f Ghaznavi's Attack On Somnath: गुजरात के प्रभास पाटन में स्थित सोमनाथ मंदिर पर 1026 में महमूद गजनवी के आक्रमण को इस साल 1000 साल पूरे हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” नाम दिया और लिखा कि यह केवल विध्वंस की कहानी नहीं, बल्कि भारत माता के लाखों संतानों की अटूट आस्था और स्वाभिमान की गाथा है।

व्यक्ति के पापों को दूर कर आत्मा को मुक्त करना

सोमनाथ, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में पहला स्थान रखता है। शास्त्रों के अनुसार इसका दर्शन व्यक्ति के पापों को दूर कर आत्मा को मुक्त करता है। विदेशी आक्रमणकारियों ने इसे बार-बार नष्ट किया, लेकिन हर बार भारतीयों ने इसे फिर से खड़ा किया। यही कारण है कि सोमनाथ मंदिर 1951 में भव्य रूप में पुनर्निर्मित हुआ।

सोमनाथ के प्रति भावनाएं कभी न मिट पाई

प्रधानमंत्री मोदी ने बतया कि सोमनाथ का वैभव केवल आस्था तक सीमित नहीं था; यह समाज की आर्थिक और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक भी था। समुद्री व्यापारी और नाविक इसकी गाथा दूर-दूर ले जाते थे। आक्रमणकारी महमूद गजनवी भले लूट कर चला गया, लेकिन सोमनाथ के प्रति भावनाएं कभी मिट नहीं सकीं।

इतिहास में 17 आक्रमणों के बावजूद मंदिर की चेतना हमेशा जीवित रही। देवी अहिल्याबाई होलकर और स्वामी विवेकानंद जैसे महान विभूतियों ने इसे बचाने और पुनः स्थापित करने का पुण्य कार्य किया। स्वतंत्रता के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व में मंदिर पुनर्निर्मित हुआ, जबकि नेहरू इसे लेकर उत्साहित नहीं थे।

PM मोदी ने लिखा

“मिटाने की मानसिकता रखने वाले खत्म हो जाते हैं, लेकिन सोमनाथ हमेशा हमारे विश्वास का आधार बना रहेगा। यह केवल एक मंदिर नहीं, हमारी सभ्यता, हमारी आत्मा और हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है।” आज 2026 में सोमनाथ मंदिर न केवल 1000 साल के संघर्ष की गवाही देता है, बल्कि यह भविष्य के भारत के निर्माण और विश्व कल्याण की प्रेरणा भी प्रदान करता है।"
जय सोमनाथ!

ये भी पढ़ें: तेल का खेल या राजनीतिक साजिश? वेनेजुएला में अमेरिकी हस्तक्षेप से बढ़ा तनाव

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

2 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

31 minutes ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

47 minutes ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

1 hour ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

16 hours ago