दुनिया

तेल का खेल या राजनीतिक साजिश? वेनेजुएला में अमेरिकी हस्तक्षेप से बढ़ा तनाव

Venezuela Crisis: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में रविवार को अजीब सी शांति छा गई। अमेरिका की अचानक सैन्य कार्रवाई के ठीक एक दिन बाद राष्ट्रपति निकोलस मदुरो और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोपों के बीच शहर के लोग डरे-सहमे नजर आए। सड़कें खाली, दुकानें और पेट्रोल पंप बंद, और लोगों में अनिश्चितता का माहौल साफ देखा गया।

घरों में छिपकर रहने को मजबूर हुए लोग

पिछले दिनों अमेरिकी ऑपरेशन में शनिवार सुबह शहर में अफरा-तफरी मची थी। लंबी कतारें, जरूरी सामान जुटाते लोग, लेकिन रविवार को तनाव घटा, लेकिन हालात स्थिर नहीं। उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया गया है, और अमेरिका ने उन्हें समर्थन दिया है। आखिरी रिपोर्टों में देखा गया कि राजधानी के बाहर ला ग्वाइरा इलाके में अमेरिकी हमलों के निशान अब भी मौजूद हैं। कई घर क्षतिग्रस्त हैं और लोग मलबा साफ कर रहे हैं। गरीब इलाकों में लोग चर्च नहीं गए और घरों में छिपकर रहना पसंद कर रहे हैं, डर है कि किसी भी जश्न या विरोध पर कार्रवाई हो सकती है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका केवल उन नेताओं के साथ काम करेगा जो सही निर्णय लेंगे, अन्यथा दबाव के कई उपाय अपनाए जाएंगे।

वेनेजुएला का तेल निर्यात ठप

इस पूरी स्थिति का केंद्र बिंदु तेल है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञात तेल भंडार है। अमेरिकी कंपनियों को वहां तेल निकालने का रास्ता खोलने के प्रयास में मदुरो सरकार और पिछली प्रशासन की नाकामी उजागर हो रही है। अमेरिकी प्रतिबंध और टैंकरों की नाकाबंदी के कारण वेनेजुएला का तेल निर्यात ठप हो गया है, और भंडारण तेजी से बढ़ रहा है।

अभी यह स्पष्ट नहीं कि देश किस दिशा में जाएगा। क्या अमेरिका का हस्तक्षेप स्थायी बदलाव लाएगा, या वेनेजुएला एक लंबे राजनीतिक और आर्थिक संघर्ष में फंस जाएगा? राजधानी के सन्नाटे और तेल की महत्वाकांक्षाओं के बीच पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

ये भी पढ़ें: उमर-शरजील को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, पांच अन्य आरोपियों को मिली जमानत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

1 hour ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

4 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

4 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

4 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

4 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 hours ago