Jharkhand News
Jharkhand News : झारखंड में छठ पूजा के दौरान दुखद हादसों की श्रृंखला जारी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पांच और बच्चों की डूबने से मौत होने के बाद पिछले दो दिनों में डूबकर जान गंवाने वालों की संख्या 11 तक पहुँच गई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से अधिकांश हादसे छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देते समय या नहाते वक्त हुए।
हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बेला गांव में रविवार शाम छठ पूजा के दौरान दो बच्चियां, गुनगुन कुमारी (11) और रूपा तिवारी (12) तालाब में डूब गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर 13 वर्षीय राहुल कुमार दानरो नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। पुलिस के अनुसार, राहुल को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के मयंगसोर गांव में सोमवार को ढाई साल की एक बच्ची घर में रखी पानी की बाल्टी में डूब गई। घटना के समय बच्ची की दादी घर पर थीं और कुछ देर के लिए दूसरे कमरे में चली गई थीं। लौटने पर उन्होंने बच्ची को पानी में डूबा पाया।
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के साहेरबेरा में सोमवार शाम छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने के बाद 14 वर्षीय आर्यन यादव सुवर्णरेखा नदी में डूब गया। उसे बचाने के प्रयास में प्रतीक कुमार यादव (19) और संजय सिंह (45) भी नदी में कूद गए।
एनडीआरएफ की टीम ने आर्यन का शव बरामद कर लिया है, जबकि दोनों अन्य लोग अब भी लापता हैं और उनकी खोज जारी है।
पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में सोमवार को 16 वर्षीय एक लड़का नहर में कूदने के बाद लापता हो गया। स्थानीय पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
बता दें कि रविवार शाम को सिमडेगा और पलामू जिलों में भी छह लोगों की डूबकर मौत हुई थी। इनमें तीन बच्चे सिमडेगा के एक तालाब में डूब गए थे, जबकि पलामू जिले में तीन अन्य लोगों की इसी तरह की घटनाओं में जान चली गई।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…