Cover Story Top

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को मिला। मरीन ड्राइव रोड पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी इस्तिका सिंह भी शामिल हैं। हादसे में दो युवकों और दो युवतियों की जान गई है।

तड़के 3 बजे हुआ भीषण हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा गुरुवार तड़के करीब 3 बजे मरीन ड्राइव रोड पर हुआ। तेज रफ्तार सफेद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

चारों मृतकों की हुई पहचान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों के शव बाहर निकाले गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान इस्तिका सिंह, वंशिका खंडेलवाल, सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता के रूप में हुई है। इस्तिका सिंह झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी थीं। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

हादसे की वजह की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क किनारे बिना इंडिकेटर या पार्किंग लाइट के खड़े ट्रक को लेकर भी जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा हादसे के पीछे कार की तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी की आशंका भी जांच के दायरे में है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढें: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

34 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

58 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago