क्रिकेट

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार खिलाड़ियों की बोली के लिए गोवा को नया आयोजन स्थल चुना है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नीलामी दिसंबर के मध्य में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि 14 से 16 दिसंबर के बीच किसी एक दिन खिलाड़ियों पर बोली लग सकती है।

नीलामी के लिए गोवा आयोजन स्थल क्यों?

बताया जा रहा है कि नीलामी इस बार छोटी होने की उम्मीद है, इसलिए इसे एक ही दिन में पूरा किया जा सकता है। पिछले तीन साल में IPL नीलामी दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में आयोजित हुई थी। इस बार BCCI ने आयोजन स्थल बदलते हुए नीलामी भारत में कराने का फैसला किया है। IPL गवर्निंग काउंसिल ने ज्यादातर फ्रेंचाइजी की मांग को ध्यान में रखते हुए गोवा को इस साल की नीलामी के लिए चुना है।

मेगा नीलामी विदेश में होने की संभावना

अगले साल IPL की मेगा नीलामी होनी है, ऐसे में इसके विदेश में आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। BCCI की पहली प्राथमिकता ऐसे 5 सितारा होटल की तलाश थी, जहां 10 IPL फ्रेंचाइजी के 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था हो सके। माना जा रहा है कि बोर्ड को गोवा में ऐसा उपयुक्त होटल मिल गया है। इसी वजह से इस साल की नीलामी के लिए गोवा को आयोजन स्थल के तौर पर चुना गया है।

गोवा में 2009 में भी हुई थी IPL नीलामी

गोवा में इससे पहले 2009 में IPL के दूसरे सीजन की नीलामी आयोजित हुई थी। यह नीलामी इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ पर लगी रिकॉर्ड बोली के लिए चर्चा में रही थी। दोनों खिलाड़ियों के लिए 7.55 करोड़ रुपये की बोली लगी थी, जो उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केविन पीटरसन को खरीदा था, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को अपनी टीम में शामिल किया था।

ये भी पढ़ें: 27 सितंबर से शुरू होगी भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज, जानें कब और कहां होंगे तीनों मैच

Sunil Gupta

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago