India West Indies ODI Series 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही हो चुका है और अब खिलाड़ियों की नजर मैदान पर उतरकर तैयारी शुरू करने पर है।
वनडे में नजर आएंगे रोहित-कोहली
इस वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मैदान पर नजर आएंगे। दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं, ऐसे में उनके मुकाबले कम ही देखने को मिलते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद दोनों फिर एक्शन में होंगे। इस बार खास बात यह है कि रोहित और कोहली घरेलू मैदान पर खेलेंगे, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।
अय्यर की कप्तानी में टीम खेल रही है एशियन गेम्स
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, इसी समय भारत की एक टीम एशियन गेम्स में टी20 मुकाबले खेलेगी। एशियन गेम्स में टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने तक एशियन गेम्स में खेलने वाली टीम जापान से लौट चुकी होगी।
दोनों देशों की वनडे टीम
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।
वेस्टइंडीज की टीम: शे होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स।
ये भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं रोहित शर्मा? पूर्व कप्तान ने खुद दिया जवाब, BCCI भी कर चुका है बड़ा खुलासा
भारत को इंग्लैंड से मिली हार, रोहित शर्मा के भविष्य पर कप्तान शुभमन का बड़ा खुलासा

