Parliament Winter Session
Parliament Winter Session : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, ''हमारे लिए गर्व की बात है कि इस ऐतिहासिक अवसर के हम साक्षी बन गए हैं। एक ऐसा कालखंड जो हमारे सामने इतिहास की अनगिनत घटनाओं को अपने सामने लेकर आता है। ये एक ऐसा अध्याय है जिससे इतिहास के कई पन्ने हमारे सामने उजागर हुए हैं।''
PM मोदी ने कहा – “मैं सभी का आभार करता हूं कि हमने इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक सामूहिक चर्चा का रास्ता चुना है। जिस मंत्र, जिस जयघोष ने देश के आजादी के आंदोलन को ऊर्जा, प्रेरणा दी थी, त्याग और तपस्या का मार्ग दिखाया था उस वंदे मातरम् का स्मरण करना हम सबका सौभाग्य है। हमारे लिए गर्व की बात है कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के इस ऐतिहासिक अवसर के हम साक्षी बन रहे हैं।”
बताते चले कि संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। बीते पांच दिनों में से तीन दिन हंगामेदार रहे। लोकसभा ने कई बिल पास कर उन्हें राज्यसभा भेजा है। इस बीच SIR और BLO की मौतों का मुद्दा, इंडिगो एयरलाइन संकट और प्रदूषण पर चर्चा प्रमुख रही। अब सोमवार को संसद में वंदे मातरम् पर बहस हो रही है।
लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा के लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अनुराग ठाकुर सरकार की तरफ से वंदे मातरम पर पक्ष रखेंगे। वहीं, विपक्ष की ओर से गौरव गोगोई, प्रियंका वाड्रा, दीपेंद्र हुड्डा, विमल अकोइजम, प्रणिती शिंदे, प्रशांत पडोले, चमाला रेड्डी और ज्योत्सना महंत पक्ष रखेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…