राजनीति

18 जून को राज्यसभा चुनाव, 12 राज्यों की 26 सीटों पर होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग के मुताबिक, 12 राज्यों की कुल 26 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा. इनमें नियमित चुनाव के साथ-साथ कुछ सीटों पर उपचुनाव भी शामिल हैं. मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम से शुरू कर दी जाएगी.

इन चुनावों में कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा और अरुणाचल प्रदेश से नबाम रेबिया जैसे नाम शामिल हैं. ऐसे में यह चुनाव राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.

चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे. महाराष्ट्र में यह सीट सुनेत्रा अजित पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, जबकि तमिलनाडु में सीवी षण्मुखम की सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा.

वहीं 10 राज्यों की 24 सीटों पर नियमित द्विवार्षिक चुनाव होंगे. इनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात से चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्यप्रदेश से तीन-तीन सीटें, झारखंड से दो सीटें और अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय तथा मिजोरम से एक-एक सीट शामिल हैं.

गुजरात की चार सीटों पर होने वाला चुनाव इस बार खास चर्चा में है. मौजूदा स्थिति में राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस के पास एक सीट है, जबकि तीन सीटें बीजेपी के खाते में हैं. लेकिन विधानसभा में बीजेपी के मजबूत संख्याबल को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार सभी चार सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं.

अगर ऐसा होता है तो गुजरात के इतिहास में पहली बार राज्यसभा में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधित्व नहीं रहेगा. कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी राज्यसभा में गुजरात से पूरी तरह बाहर हो सकती है.

गुजरात विधानसभा में फिलहाल बीजेपी के पास 162 विधायक हैं. इसके अलावा कांग्रेस के 12, आम आदमी पार्टी के 4, समाजवादी पार्टी का 1 विधायक और 2 निर्दलीय सदस्य हैं. ऐसे में बीजेपी का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 1 जून को जारी होगी. उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. चुनाव परिणाम 18 जून की रात तक घोषित होने की संभावना है.

Sanjiv Kushwaha

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

34 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago