Bihar News
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की जनता के नाम एक भावनात्मक पैगाम जारी किया है। करीब 3 मिनट 52 सेकंड के इस संदेश में नीतीश कुमार ने न सिर्फ अपने 20 साल के कार्यकाल का ब्यौरा दिया, बल्कि आने वाले दशक के लिए बिहार की विकास यात्रा की रूपरेखा भी जनता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि 2005 से 2025 तक बिहार को बदलने की जो यात्रा शुरू की थी, अब उसे पूर्ण विकास की दिशा में ले जाना है।
वीडियो संदेश में नीतीश कुमार ने कहा कि जब उन्होंने 2005 में सत्ता संभाली, तब बिहार अंधेरे में डूबा हुआ था, न सड़कें थीं, न बिजली, न सुरक्षा की गारंटी। हमने बिहार को अपराध और भय के माहौल से निकालकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के रास्ते पर खड़ा किया, उन्होंने कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके कार्यकाल में हर गांव तक बिजली पहुंची, सड़कों का नेटवर्क मजबूत हुआ, लड़कियों की शिक्षा को नई उड़ान मिली और महिलाओं की भागीदारी राजनीति से लेकर प्रशासन तक बढ़ी।
नीतीश कुमार ने अपने संदेश में यह भी जोड़ा कि बिहार अब पीछे नहीं मुड़ सकता। उन्होंने कहा, हमने राज्य को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ा, अब समय है इसे पूरी तरह विकसित राज्य बनाने का। लेकिन इसके लिए जनता का भरोसा और साथ जरूरी है। उन्होंने NDA सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के तालमेल से कई ऐतिहासिक परियोजनाएं साकार हुई हैं, चाहे वह गंगा नदी पर बने नए पुल हों, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार हो या औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की बढ़ोतरी।
CM ने जनता से भावनात्मक अपील की 'हमने बिहार के विकास के लिए दिन-रात काम किया है। अब आपकी एक वोट इस यात्रा को अधूरा नहीं रहने देगी। आइए, मिलकर बिहार को एक नया रूप दें'।
नीतीश कुमार का यह संदेश न सिर्फ चुनावी अपील है, बल्कि उनके दो दशकों के शासन का ‘विकास से विश्वास’ वाला घोषणापत्र भी प्रतीत होता है। अब देखना यह होगा कि जनता उनके इस भावनात्मक पैगाम को कितनी गंभीरता से सुनती है और क्या बिहार की राजनीति में एक बार फिर “सात निश्चय” की गूंज सुनाई देगी।
ये भी पढ़े – एक्स ने किया पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ के दावे का पर्दाफाश, कश्मीर पर झूठा बयान हुआ बेनकाब
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…