Delhi News
Delhi News : दिल्ली के कई इलाकों में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद लगभग 200 लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई। बड़ी संख्या में मरीजों के अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
जहांगीरपुरी स्थित बीजेआरएम अस्पताल में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक मरीजों की कतार लगी रही। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग, स्वरूप नगर और जहांगीरपुरी इलाके से लोग इलाज के लिए पहुंचे थे। अधिकांश मरीजों को उल्टी की शिकायत थी।
डॉ. के अनुसार, सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और अब उनकी हालत स्थिर है। किसी को भी लंबे समय के लिए अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इस राहत भरी खबर से प्रशासन ने भी चैन की सांस ली।
ये भी पढ़े – दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अब यह पता लगाने में जुट गए हैं कि कुट्टू (Delhi News) का आटा कहां से आया था। स्थानीय दुकानदारों और विक्रेताओं से पूछताछ की जा रही है। साथ ही बीट स्टाफ इलाके के लोगों और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा को लेकर जागरूक भी कर रहा है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…