IND vs PAK
IND vs PAK : दुबई में जारी एशिया कप 2025 में भारत से लगातार दूसरी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान ने तंज कसते हुए सेना प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष पर निशाना साधा।
जेल में बंद इमरान खान ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत के खिलाफ जीत दर्ज करनी है, तो आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को खुद ओपनिंग बल्लेबाजी करनी चाहिए।
इमरान की बहन अलीमा खान ने सोमवार को एक बातचीत में बताया कि उनके भाई ने मजाक में कहा “मैच तभी जीता जा सकता है जब आर्मी चीफ मुनीर और नकवी बैटिंग करने उतरें, और अंपायरिंग का जिम्मा पूर्व मुख्य न्यायाधीश काजी फाएज ईसा और मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा को दिया जाए, जबकि तीसरे अंपायर इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सरफराज डोगर हों।”
1992 में पाकिस्तान को विश्व कप दिलाने वाले इमरान खान ने PCB प्रमुख मोहसिन नकवी पर क्रिकेट प्रणाली को बर्बाद करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नकवी भाई-भतीजावाद और अक्षमता के कारण पाकिस्तान क्रिकेट का नुकसान कर रहे हैं।
इमरान खान लंबे समय से सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर आरोप लगाते आए हैं कि उनकी मदद से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का जनादेश छीना गया। उनके मुताबिक, इसमें तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश और चुनाव आयोग ने भी अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़े – Bank Holiday : आज इस राज्य में रहेगे बैंक बंद, 27-28 को पूरे देश में नहीं होगा कामकाज
72 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। इसके बावजूद वह समय-समय पर राजनीति और क्रिकेट (IND vs PAK) दोनों पर टिप्पणी करते रहते हैं। भारत के खिलाफ लगातार हार के बाद उनका नया बयान पाकिस्तान में राजनीतिक और खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…