Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान की सेहत को लेकर क्रिकेट जगत के 21 पूर्व कप्तानों ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान को उचित और मानवीय चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की अपील की है। यह अपील सुप्रीम कोर्ट के मेडिकल जांच और इलाज से जुड़े निर्देशों के बीच सामने आई है।
पत्र में पूर्व कप्तानों ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद इमरान खान को अस्पताल में सिर्फ कुछ घंटों के लिए रखा गया। उनके मुताबिक, कोर्ट के निर्देशानुसार गठित मेडिकल बोर्ड की जगह सरकार की ओर से नियुक्त टीम ने उनकी जांच की और उन्हें ‘मेडिकली फिट’ बताकर अदियाला जेल वापस भेज दिया।
यह शहबाज शरीफ को पूर्व क्रिकेट कप्तानों की ओर से भेजा गया दूसरा पत्र है। इससे पहले फरवरी 2026 में 14 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। उस समय इमरान के परिवार ने दावा किया था कि आंख की समस्या के चलते उनकी दाईं आंख की रोशनी करीब 85 फीसदी तक कम हो गई है
21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों में भारत से सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर शामिल हैं। इनके अलावा माइकल अथर्टन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, एलेस्टेयर कुक, एडम गिलक्रिस्ट, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, अर्जुना रणतुंगा, एंड्रयू स्ट्रॉस, स्टीव वॉ और जॉन राइट समेत अन्य पूर्व कप्तानों ने भी पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…