Iran Economic Attack: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी टकराव बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करने के बाद अब अमेरिका आर्थिक मोर्चे पर दबाव बढ़ाएगा।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने दावा किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में ईरान की सैन्य क्षमता और परमाणु कार्यक्रम को भारी नुकसान पहुंचाया जा चुका है। अब अमेरिका आर्थिक मोर्चे पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में है। बेसेंट ने इसे ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान बताया है, जिसमें कड़े प्रतिबंधों के जरिए तेहरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश की जाएगी
बेसेंट ने आरोप लगाया कि ईरानी शासन लंबे समय से धमकी और दबाव के जरिए अपनी सत्ता चला रहा है और उसे भरोसा था कि अमेरिका किसी भी कार्रवाई के बाद बातचीत के लिए मजबूर होगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप के आने के बाद यह स्थिति बदल गई है। अब अमेरिका का लक्ष्य ईरानी शासन को आर्थिक रूप से सहारा देने वाले सभी रास्तों को बंद करना है, ताकि उसे पूरी तरह अलग-थलग किया जा सके।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…