Silver Jubilee in Uttarakhand
Silver Jubilee in Uttarakhand : उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे और राज्य के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात दी और राज्य के विकास की दिशा में कई अहम योजनाओं की घोषणा की।
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड का असली परिचय उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। यदि राज्य ठान ले तो कुछ ही वर्षों में इसे Spiritual Capital of the World के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि देवभूमि के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जागेश्वर और आदि कैलाश जैसे तीर्थ स्थल न केवल आस्था के प्रतीक हैं, बल्कि पर्यटन और अर्थव्यवस्था में भी नई ऊर्जा भरते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि देश ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है और इसका मार्ग वोकल फॉर लोकल से होकर गुजरता है। उत्तराखंड इस दृष्टिकोण को लंबे समय से अपनाता आया है।
उन्होंने उत्तराखंड की शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या 10 गुना और मेडिकल कॉलेजों की संख्या 10 तक बढ़ गई है।
पीएम मोदी ने बताया कि उत्तराखंड का बजट 4 हजार करोड़ से बढ़कर 1 लाख करोड़ रुपये हो गया है, बिजली उत्पादन चार गुना बढ़ा और सड़कों की लंबाई दोगुनी हो गई है।
एयर ट्रैफिक में भी सुधार हुआ है; पहले 6 महीने में लगभग 4,000 यात्री हवाई जहाज से आते थे, अब एक दिन में 4,000 से ज्यादा यात्री हवाई जहाज से आते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और राज्य स्थापना दिवस की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का सपना अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पूरा हुआ और आज राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
पीएम मोदी ने कहा, “आज उत्तराखंड का समय उत्कर्ष का है। 25 साल पहले चुनौतियां थीं, संसाधन सीमित थे और बजट छोटा था। आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। डबल इंजन की सरकार राज्य के सामर्थ्य को नई ऊंचाई पर ले जा रही है।”
समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने समारोह में डाक टिकट भी जारी किया। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करते हुए राज्यवासियों को बधाई दी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को शुभकामनाएं। देवभूमि अब पर्यटन और हर क्षेत्र में नई रफ्तार से आगे बढ़ रही है। प्रदेश के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…