Rahul Gandhi
Rahul Gandhi: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को किशनगंज में आयोजित एक विशाल जनसभा में BJP और RSS पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि देश की राजनीति इस समय दो विचारधाराओं के बीच सीधी लड़ाई में है, एक तरफ है BJP और RSS की विभाजनकारी सोच, जो देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटना चाहती है, और दूसरी तरफ है ‘INDIA गठबंधन’ की विचारधारा, जो देश को जोड़ने का काम कर रही है।
राहुल गांधी ने कहा, “हम नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी जी के खून में नफरत है, लेकिन मेरे खून में इस देश को जोड़ने का जुनून है।” उन्होंने आरोप लगाया कि BJP और RSS देश में डर और घृणा का माहौल बनाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं। “वे चाहते हैं कि लोग एक-दूसरे से डरें और लड़ें, ताकि उनका राजनीतिक खेल चलता रहे।
कांग्रेस नेता ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह बिहार आकर कहते हैं कि यहां उद्योग लगाने की जमीन नहीं है, लेकिन जब अदाणी की बात आती है तो जमीन तुरंत मिल जाती है। राहुल बोले, “बिहार में एक भी फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं है, जबकि यहां के किसान मेहनती और जमीन उपजाऊ है। लेकिन सरकार केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है।”
राहुल ने बिहार की गौरवशाली शिक्षा परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि कभी यह राज्य नालंदा जैसे विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय का घर था, और आज वही बिहार बेरोजगारी, गरीबी और पलायन की मार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में केंद्र सरकार ने सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया है, आम जनता की हालत बदतर होती जा रही है।
सभा के अंत में राहुल गांधी ने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता BJP और NDA को करारा जवाब देगी और INDIA गठबंधन को भारी समर्थन मिलेगा। सभा के दौरान भारी भीड़ “इंडिया जीतेगा” और “नफरत छोड़ो, मोहब्बत से जोड़ो” के नारों से गूंज उठी, जिससे यह साफ झलक रहा था कि बिहार में चुनावी हवा अब और गर्म होती जा रही है।
ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…